नगर पंचायत भीखी के विनोद ¨सगला प्रधान व रक्षा देवी बनीं उप -प्रधान
बलकार सहोता, भीखी: नगर पंचायत भीखी के प्रधान व उप-प्रधान के लिए हुए चयन में शुक्रवार को कांग्रेस पार
बलकार सहोता, भीखी: नगर पंचायत भीखी के प्रधान व उप-प्रधान के लिए हुए चयन में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पार्षदों विनोद ¨सगला को प्रधान व रक्षा देवी को उप-प्रधान चुना गया। एसडीएम अभिजीत कपलिश की निगरानी में हुई इस चयन प्रक्रिया में हलका विधायक नाजर ¨सह मानशाहिया व भीखी के सभी 13 नए चुने गए पार्षदों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान 10 मतों से विनोद ¨सगला विजेता रहे।
उल्लेखनीय है कि विनोद कुमार ¨सगला को कांग्रेस की ही किरनदीप कौर ने चुनौती दी। बेशक विनोद कुमार ¨सगला को 3 अकाली हिमायत प्राप्त आजाद उम्मीदवारों व वार्ड नं 1 व 7 के आजाद उम्मीदवार के अलावा सीपीआइ समर्थित 1 व 4 कांग्रेसी काउंसलरों ने समर्थन दिया। जबकि वार्ड नं. 10 से कांग्रेस के किल्लू ¨सह वार्ड नं 09 से किरनदीप कौर व सीपीआइ एमएल समर्थित परमजीत कौर ने अलग गुट बनाया। चयन प्रक्रिया मुकम्मल होने से पहले अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 6 के पार्षद विनोद ¨सगला के नाम का प्रस्ताव वार्ड नंबर 2 के पार्षद मक्खन हाजी ने पेश किया। इसके हक में वार्ड नंबर 4 के मनोज ¨सगला उतरे। जिस पर सहमति जताते हुए विनोद ¨सगला को प्रधान चुना गया। इसके साथ ही उप प्रधान की चयन के लिए वार्ड नंबर 01 की काउंसलर रक्षा देवी का नाम वार्ड नंबर 8 के काउंसलर रामपाल ने पेश किया और वार्ड नं. 11 के पार्षद सुखदेव ¨सह ने उसका समर्थन किया। इस पद के लिए कोई और नाम नहीं आने के कारण रक्षा देवी को उप-प्रधान चुन लिया गया। जबकि हलका विधायक नाजर ¨सह मानशाहिया ने अपने वोट का इस्तेमाल नहीं किया।
नगर पंचायत भीखी के 8 वें प्रधान बने ¨सगला
1993 में स्थानीय ग्राम पंचायत नोटीफाइड एरिया समिति बनाने के बाद अब तक 8 प्रधान बन चुके हैं। विनोद कुमार ¨सगला 8 वें प्रधान बने हैं, साथ ही वह लगातार तीसरी बार नगर पंचायत के पार्षद चुने गए हैं।
पहली बार बना कोई ¨हदू प्रधान:
स्थानीय नगर पंचायत को होंद में आने के बाद पहली बार किसी ¨हदू उम्मीदवार को प्रधान बनने का मौका मिला है।
चयन धक्केशाही: किल्लू ¨सह
वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार किल्लू ¨सह ने इस बार नगर पंचायत की अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने के लिए हाईकोर्ट में रिट पटीशन दायर की हुई है। जिसकी सुनवाई 9 फरवरी को होनी है। चयन के बाद किल्लू ¨सह ने कहा कि प्रशासन ने हाईकोर्ट की ओर से मुकर्रर पेशी से पहले अध्यक्ष की चयन करवा कर अनुसूचित जाति के हितों को ठेस पहुंचायी है।
उन्होंने कहा कि बेशक चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, मगर वह अभी अध्यक्ष को रोटेशन मुताबिक एससी वर्ग के लिए आरक्षण की मांग करता हैं।
अकाली पार्षदों ने की ¨सगला की हिमायत:
अध्यक्ष पद के लिए हुई चयन प्रक्रिया में बेशक 6 कांग्रेसी पार्षदों में से 2 कांग्रेसियों ने बागी होकर अध्यक्ष पद के लिए अलग से चयन लड़ी मगर
विनोद ¨सगला अकालियों की हिमायत लेने में कामयाब रहे।
सवा महीना चले इस राजनैतिक उलटफेर में हलका इंचार्ज डॉ. मनोज बाला बांसल के साथ टिकट न मिलने पर नाराज पूर्व पार्षद जगतार ¨सह की भूमिका अहम रही।
जहां वह अपने नजदीकी विनोद कुमार को प्रधान बनाने में कामयाब रहे, वहीं जिला कांग्रेस समिति के प्रधान विक्रमजीत ¨सह मोफर के गुट का कस्बा भीखी में स्थापित करने में आगे रहा।
कस्बे के विकास के लिए काम करूंगा :¨सगला
प्रधान चुने जाने के बाद विनोद ¨सगला ने पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान कहा कि वह कस्बे के सर्व पक्षीय विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मानसा रोड से बरनाला रोड को मिलाने के लिए बाइपास सड़क बनाना और शहर में एक सुंदर पार्क बनाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता मंगत राय बांसल और मंजू बांसल ने नए चुने प्रधान और उप प्रधान को बधाई दी। इस मौके पर मनदीप ¨सह गोरा प्रधान नगर कौंसिल मानसा, प्रेम सागर भोला, सुरिन्दर निभौरिया, जगदेव ¨सह सिद्धू, धर्मवीर मिन्टा , नरिन्दर जिन्दल डीसी, विकास शर्मा विक्की, मक्खन हाजी, प्रवीण गर्ग टोनी, कुलदीप बिल्ला भी उपस्थित थे।