भाई के सिर पर किया लकड़ी से प्रहार, मौैत
जिले के गांव रल्ला में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने बड़े भाई के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 11:30 PM (IST)
संसू, जोगा : जिले के गांव रल्ला में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने बड़े भाई के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव रल्ला में अजैब सिंह व गुरजंट सिंह दोनों सगे भाइयों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर अजैब सिंह ने अपने बड़े भाई गुरजंट सिंह के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रुप में घायल हो गया, जब उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना जोगा के इंचार्ज रेनू परोचा ने कहा कि पुलिस ने सुखजीत सिंह के बयानों पर आरोपित अजैब सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें