विवाहिता के घर पर शराब पीकर किया दुष्कर्म, फिर छह लोगों ने कर दी ऐसी हरकत
कांट्रेक्ट पर नौकरी के झांसे में एक विवाहित महिला दुष्कर्म की शिकार हो गई। इसके बाद आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।
जेएनएन, मानसा। सहेली ने विवाहिता को बताया कि एक व्यक्ति कांट्रेक्ट पर नौकरी दिलाता है। विवाहिता झांसे में आ गई। एक दिन वह व्यक्ति उसके घर पहुंचा और वहां उसने शराब पी। इसके बाद उसने विवाहिता से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध जताया तो व्यक्ति ने एक दिन छह अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। विवाहिता का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसएसपी मानसा ने गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि मानसा निवासी एक विवाहिता ने थाना सिटी टू में शिकायत दी थी कि उसका अपने पति के साथ अदालत में केस चल रहा है, इसलिए वह अपने पिता के पास ही रहती है। महिला ने बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे बताया था कि बलविंदर सिंह कांट्रेक्ट पर नौकरी दिलवाता है, जिसके बाद उसका उक्त आरोपित के साथ संपर्क हुआ।
कुछ समय बाद एक रात उक्त आरोपित उसके (पीडि़ता के) घर आ गया और शराब पीने लगा। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को उसी समय दी थी। शिकायत देने के बाद आरोपित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे धमकाते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
बीते वीरवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी स्कूटी पर मानसा कॉलेज रोड से गुजर रही थी कि उक्त आरोपितों समेत कुल छह लोग तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह 35-40 प्रतिशत झुलस गई।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि मामले के आरोपितों बलविंदर सिंह, उसके भाई सुखविंदर सिंह व पिता हरमेल सिंह निवासी गांव गुरने ख़ुर्द व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाना सिटी टू की प्रमुख सर्बजीत कौर ने कहा कि फेंके गए पदार्थ को जांच के लिए रोपड़ भेजा जा रहा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप