आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने निगला जहर, मौत
यहां पास के गांव गिदड़्यानी निवासी गरीब परिवार के एक युवक ने आर्थिक तंगी से मानसिक परेशानी के चलते जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
संसू, बरेटा : यहां पास के गांव गिदड़्यानी निवासी गरीब परिवार के एक युवक ने आर्थिक तंगी से मानसिक परेशानी के चलते जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
थाना सदर लहरागागा के जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि मृतक नौजवान दिलप्रीत सिंह (22) दिढ़बा मंडी में एक फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था व अपने परिवार का गुजारा चला रहा था।
कोरोना महामारी के चलते अब कुछ दिनों से काम बंद था। इसके चलते वह घर पर ही था। पिछले कई दिनों से परेशान था। इसी मानसिक परेशानी के चलते दिलप्रीत सिंह ने जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे माता पिता के अलावा आठ व 12 साल के दो छोटे भाई छोड़ गया है। गांव निवासी समाज सेवियों व ग्राम पंचायत ने पंजाब सरकार से अपील की है कि इस परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक तौर और मदद की जाए।