मांगे पूरी न हुई तो किसान तेज करेंगे संघर्ष : सुरमुख
आज भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) की जिला स्तरीय बैठक गुरद्वारा सिंह सभा मानसा में हुई।
जासं, मानसा : आज भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) की जिला स्तरीय बैठक गुरद्वारा सिंह सभा मानसा में जिला प्रधान निर्मल सिंह झंडूके की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानी मसलों पर विचार-विमर्श किया गया।
सूबा मीत प्रधान सुरमुख सिंह ने कहा कि पंजाब की बैंक, डिफाल्टर किसानों को परेशान कर रहे हैं, किसानों की कुर्कियां की जा रही हैं। कैप्टन अमरिदर सिंह ने किसानों से चुनाव के समय कर्ज माफ करने का एलान किया था, परन्तु कर्ज माफी की आस में किसानों ने कर्ज नहीं अदा किया। इस कारण किसान डिफाल्टर हो गए है। नेताओं ने मांग की कि पंजाब सरकार किसानों का सारा कर्ज माफ करे, फसलों के पूरे भाव न मिलने के कारण किसान आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं।
जिला प्रधान निर्मल सिंह झंडूके ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या दिनोदिन गंभीर हो रही है। सरकार बेसहारा पशुओं की संभाल करे। यदि सरकार ने 10 दिनों में इन पशुओं का स्थाई हल नं किया तो जिला स्तरीय हेडक्वार्टरों पर डिप्टी कमिश्नरों को बेसहारा पशु सौंपे जाएंगे।
दर्शन जटाना ने कहा कि किसानों की जमीनें सरकार ने एक्वायर कर कारखाने लगाने के लिए कंपनियां को दी थी, लेकिन कारखाने नहीं लगाए, वह जमीन किसानों को वापस की जाए, यदि उक्त मसले हल न किया गया तो किसान यूनियन संघर्ष तेज करेगी। किसानों ने कहा कि बोहा रजवाहा जो बख्शीवाला से आलमपुर मंदिरां तक है, उक्त नहर पक्की करने के लिए फंड रिलीज किया जाए, बिजली के बढ़े बिल घटाए जाएं।
इस मौके हरिदर सिंह, गुरचरन सिंह, हरदेव सिंह, हरमंदर सिंह, गुरचरन रल्ला, दर्शन जटाना, घूकर भट्ठल, लाभ बरनाला, दलेल सिंह फत्ता, गुरदेव झंडा, बलकरन सिंह, सुखराज सिंह, हरमीत बाजेवाला, बलबीर बाजेवाला, सुखदेव भट्ठल, लीला मानसा, जग्गा भंमे कला, तोता सिंह, सूरज सिंह, मनदीप सिंह, सुखप्रीत सिंह, बलविंदर नंदगढ़, फकीर नंदगढ़, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।