नकली शराब की त्रासदी के लिए सरकार जिम्मेदार : जसकरन सिंह
गांव अतला खुर्द में पार्टी के जिला महासचिव सुखचैन सिंह अतला के आवास पर मीडिया को संबोधित किया।
जासं, मानसा : शिअद अमृतसर के राष्ट्रीय महासचिव और प्रधान किसान विग जसकरन सिंह काहन सिंह वाला ने गांव अतला खुर्द में पार्टी के जिला महासचिव सुखचैन सिंह अतला के आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नकली शराब की यह त्रासदी के लिए कांग्रेस के मंत्री, विधायक और अवैध शराब का धंधा करने के लिए दी गई छूट सीधे तौर पर जिम्मेदार है। मंत्रियों और सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
इस मौके बलवीर सिंह बच्छोआना जिला प्रधान जोगिन्दर सिंह बोहा, प्रधान किसान विग मनजीत सिंह ढैपई, गमदूर सिंह गुड़थड़ी, महिदर सिंह खीवा, तरसपाल सिंह फरवाही, लवप्रीत सिंह अकलिया, सुखराज सिंह अतला, राजविन्दर सिंह मोर, लखवीर सिंह मत्ती और सुखजीत कौर अतला आदि उपस्थित थे।