पत्नी के कातिल को सुनाई उम्रकैद की सजा
संस, मानसा : स्थानीय अदालत ने पत्नी के कत्ल के मामले में पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जानकारी के
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:15 PM (IST)
संस, मानसा : स्थानीय अदालत ने पत्नी के कत्ल के मामले में पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2017 को मानसा के गांव गुड़द्दी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर का कत्ल कर दिया था, जिसके बारे में थाना सदर मानसा की पुलिस ने मृतका के पिता जरनैल ¨सह के ब्यानों पर मृतका के पति परमजीत ¨सह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया था। जहां इस केस की सुनवाई करते हुए माननीय एडीशनल सेशन जज जसपाल वर्मा की अदालत द्वारा परमजीत ¨सह को अपनी पत्नी का कातिल मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना अदा करने का हुक्म सुनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें