अध्यापकों का हक दे सरकार : मानशाहिया
संस, मानसा : हलका मानसा से आम आदमी पार्टी के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने सरकार पर दोष
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:14 PM (IST)
संस, मानसा : हलका मानसा से आम आदमी पार्टी के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने सरकार पर दोष लगाते हुए कहा कि सरकार 50-50 हजार रुपए वेतन लेने वाले मुलाजिमों को जबरन 15 हजार रुपए वेतन लेने के लिए मजबूर कर रही है, जबकि आजकल के समय में इतने कम वेतन पर परिवार का गुजारा किसी भी कीमत पर पर नहीं हो सकता। जिस कारण पिछले लंबे समय से अध्यापक पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे है। मगर सरकार उनकी मागों को पूरा करने की बजाय उनके खिलाफ ही बदला लेने वाली नीति अपना रही है। विधायक ने पंजाब सरकार से माग की है कि पंजाब सरकार अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे अध्यापकों के खिलाफ बदले की नीति छोड़कर उनकी जायज मागों को स्वीकार करे और उनका बनता हक तत्काल उनको दिया जाये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें