छात्राएं समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए आएं आगे : भाई सतनाम सिंह
संसू,जोगा : माई भागो कॉलेज ऑफ एजुकेशन (लड़कियां) रल्ला में 'सिक्ख इतिहास में महिला का स्थान' विषय पर
संसू,जोगा : माई भागो कॉलेज ऑफ एजुकेशन (लड़कियां) रल्ला में 'सिक्ख इतिहास में महिला का स्थान' विषय पर सेमीनार करवाया। संस्था सिख हेल्पिंग सिखिज्म अमृतसर से भाई सतनाम ¨सह सल्लोपुरी ने सेमीनार दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। एजुकेशन विभाग के प्रो. शरनजीत ¨सह अकालिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
भाई सतनाम ¨सह सल्लोपुरी ने कहा कि महिला को यज्ञ जननी होने का मान हासिल है। सिख इतिहास में माई भागो, माता गुजरी, माता साहब कौर और अन्य महिलाएं द्वारा दिए गए योगदान की बात करते हुए कहा कि सिक्ख इतिहास में अनेकों ऐसी मिसालें मिलती हैं जब महिलाओं ने बहुत ही बहादुरी के साथ जबर-जुल्म का मुकाबला किया।
समाज में प्रचलित नशे, भ्रूण हत्या और अन्य सामाजिक बुराइयों पर ¨चता प्रकट करते उन्होंने कहा कि शिक्षा का पसार होने के चलते भ्रूण हत्या जैसी भयानक बुराई में कमी आना शुभ संकेत है।
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह समाज में प्रचलित बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आएं। डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परमजीत ¨सह विर्क ने कहा कि समाज में महिला के योगदान को कम नहीं आंका जा सकता।
संस्था सिक्ख हेल्पिंग सिखिज्मअमृतसर होनहार छात्राओं को गुरमति साहित्य की पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। इस मौके एजुकेशन कॉलेज के प्रमुख प्रो. अमिता तनेजा, प्रो. मनप्रीत कौर, प्रो. परमिन्दर कौर, प्रो. मनदीप ¨सह, गुरविन्दर ¨सह आदि मौजूद थे।