नशे के सेवन से मानसा के दो युवकों की मौत
विनोद जैन सरदूलगढ़ (मानसा) जिला मानसा के दो नौजवानों को नशे ने लील लिया। दोनों युवकों की ह
विनोद जैन, सरदूलगढ़ (मानसा) : जिला मानसा के दो नौजवानों को नशे ने लील लिया। दोनों युवकों की हरियाणा के गांव रोडी में मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि दोनों की चिट्टे का नशा करने से हुई है।
पुलिस ने एक युवक के पिता के बयानों पर रोडी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
18 वर्षीय अमृतपाल सिंह निवासी मानसा अपने 19 वर्षीय दोस्त हरप्रीत सिंह निवासी कोटडा के पास गया था। इसके बाद दोनों दोस्त सोमवार की शाम हरियाणा के गांव रोडी चले गए। यहां दोनों ने किसी व्यक्ति से नशा खरीदा व उसका सेवन किया। नशे के बाद दोनों की हालत गंभीर हो गई। दोनों को सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अमृतपाल सिंह एक पुलिस कर्मचारी का बेटा है।
रोडी थाने के एसएचओ जगदीश चंदर ने बताया कि पुलिस ने सुरिदरपाल सिंह निवासी कॉलेज रोड मानसा के बयानों पर सुरिदर सिंह उर्फ राजू निवासी रोडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
कोट्स
कर्फ्यू के कारण पुलिस की ओर से हर ओर नाकाबंदी की गई है। दोनों युवक खेतों में से होते हुए मानसा से गांव रोड़ी जा पहुंचे।
--संजीव गोयल, डीएसपी