पंजाब में मां ने पहले दोनों बच्चों को दिया धक्का, फिर खुद वाटर वर्क्स के स्टोरेज टैंक में कूदकर दी जान
मानसा के भम्मे खुर्द गांव में एक प्रवासी महिला ने अपने दो बच्चों को पानी की टंकी में धकेलने के ...और पढ़ें

वाटर वर्क्स की डिगी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की गई जान।
HighLights
प्रवासी महिला ने दो बच्चों संग पानी की टंकी में कूदी
तीनों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला
संवाद सहयोगी, मानसा। जिले के गांव भम्मे खुर्द में एक प्रवासी महिला की ओर से वाटर वर्क्स की पानी की टंकी में अपने दो बच्चों को धक्का देकर और फिर खुद कूदकर आत्महत्या कर ली।
उसने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी पता नहीं चला है। यह प्रवासी मजदूर परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ के गांव गुगा मैड़ी से आया था और भम्मे खुर्द गांव में गायों की देखभाल का काम करता था।
थाना झुनीर पुलिस ने तीनों की लाशों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उनको सिविल अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर भम्मे खुर्द गांव में प्रवासी महिला संतरो देवी (37) अपने पति दिलीप कुमार, बेटी सकीना (9), बेटे अजय (7) और एक अन्य बच्चे के साथ बटर वर्क्स की पानी की टंकी के पास पहुंची।
बताया जा रहा है कि पहले संतरो देवी ने अपनी बेटी सुनील और बेटे अजय को टंकी में धक्का दिया। जब उसने तीसरे बेटे का हाथ पकड़कर उसे भी टंकी में फेंकने की कोशिश की, तो वह अपनी मां का हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला।
उसने गांव में जाकर शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पानी की टंकी से बाहर निकाला, तो संतरे देवी और उनके दो बच्चे मृत पाए गए।
थाना झुनीर इंचार्ज भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। उसने ऐसा क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
