Move to Jagran APP

पंजाब में खसखस की खेती की छूट मिले: झडूके

संस, मानसा : भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की जिला इकाई की बैठक गुरुघर की सिंह सभा मानसा में

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 06:10 PM (IST)
पंजाब में खसखस की खेती की छूट मिले: झडूके
पंजाब में खसखस की खेती की छूट मिले: झडूके

संस, मानसा : भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की जिला इकाई की बैठक गुरुघर की सिंह सभा मानसा में जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह झडूके की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसान मसलों पर धान व नरमे की खरीद, डीजल, पेट्रोल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी पर विचार किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह झडूके व जिला प्रेस सचिव दर्शन सिंह जटाणा ने कहा कि किसानों को सावन की फसलों का समर्थन मुल्य के मुताबिक भाव नहीं मिल रहा, खेती प्रयोग की वस्तुएं, खाद्य, कीटनाशक दवाएं, फसलों के भाव डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट के मुताबिक दी जाए, जबकि कर्ज माफी की जाए। पंजाब की किसानी व जवानी को गैर नशों से बचाने के लिए खसखस की खेती की छूट दी जाए। उन्होंने माग की कि धान की नमीं 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 की जाए। क्योंकि मौसम में ठंड होने के कारण नमी कम नहीं हो रही। सरकार की गलत नीतियों के कारण धान का झाड़ 6-7 क्विंटल प्रति किलो कम है। 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। पराली में आग लगाने वाले किसानों पर जो पर्चे दर्ज किए है वे रद् किए जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापिस नहीं लिया तो किसान यूनियन व अन्य जत्थेबंदियों को साथ लेकर पंजाब के सभी तेल डिपो का घेराव करेगी। इस मौके पर अन्य के अलावा जिला खजाची गुरचरण सिंह रल्ला, महासचिव लाभ सिंह बरनाला, दर्शन सिंह जटाणा, काका सिंह मानसा, पिर्थी सिंह, जसवंत सिंह, बचितर सिंह, घुकर दास, गुरदास सिंह माखा, गुरजंट सिंह झूनीर, लाभ सिंह, गुरनाम सिंह, तोता सिंह हीरेके, जगदेव सिंह मोजिया, भोला सिंह, तारा सिंह, हरबंस सिंह, गुरचरण सिंह, ‌र्स्वण सिंह व भूरा सिंह माखा आदि हाजिर थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.