कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकशी
संस, सरदूलगढ़: नजदीक के गांव मियां में एक किसान ने कर्ज के चलते खुदकशी कर ली है। इस संबंध में जानकार
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 06:52 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़: नजदीक के गांव मियां में एक किसान ने कर्ज के चलते खुदकशी कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव ¨सह उर्फ सुखा वासी मियां के पुत्र गुरमीत ¨सह ने बताया कि पंाच साल पहले उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से सात लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसे वह समय पर नही वापस कर पाए और वह कर्ज ब्याज सहित दस लाख रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी उनके सिर पर कर्ज था। उन्होंने बताया कि इस कर्ज के चलते उसके पिता मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे। इस परेशानी की वजह से उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकशी कर ली। इस अवसर पर गांव वासी अग्रेंज ¨सह व पंचायत ने सरकार से पीडित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें