शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, एक नामजद
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:45 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 12:45 AM (IST)
संसू, बुढलाडा : स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की गिरफतारी होना बाकी है।
इस संबंध में एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि पीडित महिला द्वारा दिए गए बयान में कहा है कि उसका पति से तलाक हो चुका है लेकिन पुरषोत्तम ¨सह वासी बुढलाडा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार सात साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें