Move to Jagran APP

शराब पीने से रोकने पर पत्नी का किया कत्ल

मानसा : नजदीकी गाव ठूठियावाली में शराब पीने से रोकने व शक करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी क

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 11:46 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 11:46 PM (IST)
शराब पीने से रोकने पर पत्नी का किया कत्ल
शराब पीने से रोकने पर पत्नी का किया कत्ल

मानसा : नजदीकी गाव ठूठियावाली में शराब पीने से रोकने व शक करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद आरोपित ने खुद की शोर मचा दिया। थाना सदर की पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गाव ठूठियावाली वासी मनप्रीत कौर की शादी दस साल पहले प्रितपाल नामक व्यक्ति से हुई थी। उनके दो बच्चे थे। पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू झगड़ा रहता था। शनिवार को मनप्रीत कौर की लड़की अपने नानके गई हुई थी जबकि प्रितपाल ने अपने दूसरे बच्चे को बाजार से कोई चीज लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद प्रितकाल ने पत्नी के सिर पर भारी लकड़ी से हमला कर उसका कत्ल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मनधीर सिह, एसपी डी सिमरनजीत सिह, डीएसपी अनिल कुमार व थाना सदर मुखी मोहन लाल पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मौके का जायजा लिया।

एसएसपी ने मृतक महिला के बच्चों से घरेलू क्लेस होने की बात कर पूरी घटना की जानकारी ली गई। इसके बाद उन्होंने थाना सदर पुलिस को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मृतक महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.