Move to Jagran APP

Mansa: अंडर 17 नेटबाल खेलों में मानसा के लड़के व लड़कियां बने चैंपियन

Mansa 66वें अंतर जिला स्कूल अंडर 17 नेटबाल लड़के लड़कियों के खेल मुकाबले सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल गर्ल्स जोगा में करवाए गए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मानसा के लड़के व लड़कियों द्वारा बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्ग में चैंपियन बने।

By Munish JindalEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Sat, 26 Nov 2022 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 04:50 PM (IST)
Mansa: अंडर 17 नेटबाल खेलों में मानसा के लड़के व लड़कियां बने चैंपियन
Mansa: अंडर 17 नेटबाल खेलों में मानसा के लड़के व लड़कियां बने चैंपियन : जागरण

मानसा, जागरण टीम: 66वें अंतर जिला स्कूल अंडर 17 नेटबाल लड़के लड़कियों के खेल मुकाबले सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल गर्ल्स जोगा में करवाए गए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मानसा के लड़के व लड़कियों द्वारा बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्ग में चैंपियन बने। विजेता खिलाड़ियों को ईनाम देने की रस्म जिला शिक्षा अफसर संजीव कुमार गोयल ने अदा की। प्रिंसिपल अवतार सिंह व स्कूल इंचार्ज विनय कुमार ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। जोनल सचिव विनोद कुमार ने बताया कि लड़कों के फाइनल मुकाबले मानसा व श्री मुक्तसर साहिब की टीम के बीच हुए जिसमें मानसा ने श्री मुक्तसर साहिब की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि बरनाला की टीम ने तरनतारन को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह लड़कियों के मुकाबले में मानसा की टीम ने लुधियाना की टीम को हरा कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। जबकि फाजिल्का की टीम ने संगरूर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर खेल के ओवरआल इंचार्ज अवतार सिंह, अमृतपाल सिंह, राहुल मोदगिल, समरजीत सिंह, पाला सिंह, जगसीर सिंह, गुरकीरत सिंह, राजवीर मोदगिल, हरदेव सिंह, परमजीत सिंह, राजदीप सिंह, मनदीप सिंह, महिंदर कौर, वीरपाल कौर, कर्मजीत कौर, मनजीत जटाणा, राजीव मसीह, राजेश कुमार, बलकरन सिंह कोच, गुरजीत सिंह मान, सिमरजीत कौर, शमशेर सिंह, राजनदीप कौर, नरेश कुमार, अरविंदर बरनाला, रमनदीप सिंगला, मनिंदर, मनू जोगा, प्रेम तरनतारन, प्रकाश कौर, रेशम सिंह, बलविंदर भीखी, एकम सिंह, अमृतपाल कौर के अलावा अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.