मानसा में रैली से लौट रहे BJP नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत; 5 गंभीर
मानसा में 'नशा मुक्त रैली' से लौट रहे भाजपा नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक कार्यकर्ता की मौके ...और पढ़ें

बीजेपी नेताओं की गाड़ी का एक्सीडेंट।
HighLights
मानसा में भाजपा नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई
एक भाजपा कार्यकर्ता अर्शदीप सिंह की मौके पर मौत
पांच अन्य नेता गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब के मानसा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मानसा के झुनीर में आयोजित 'नशा मुक्त रैली' से वापस लौट रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस भीषण हादसे में एक भाजपा कार्यकर्ता/नेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर (बाहरी अस्पतालों) के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस दुखद घटना के बाद भाजपा ने मानसा और बोहा में आयोजित होने वाली आगामी 'नशा मुक्त रैलियों' को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस रैली को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी और भाजपा नेता बांसुरी स्वराज संबोधित करने वाली थीं।
जख्मियों को डीएमसी और एम्स किया गया रेफर
सड़क हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे। गाड़ी की नेशनल हाईवे पर गांव कोट धरमु के पास एक ट्राले से हुई जबरदस्त टक्कर में गांव रामदिते वासी अर्शदीप सिंह उर्फ जशन (23 ) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गाड़ी में सवार अन्य पांच जख्मी भाजपा नेताओं में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली की हालत गंभीर देखते उसे डीएमसी रेफर किया गया है। इसके अलावा सुनील कुमार, भीम, मोहित सिंगला, नवदीप सिंह को बठिंडा एम्स रेफर किया गया है।
मृतक अर्शदीप और जख्मी नवदीप सिंह दोनों सगे भाई हैं, जो गांव रामदिते वाला के रहने वाले हैं।
