सुखबीर बादल ने मलकीत भपला को बनाया शिअद के जिला सीनियर उपप्रधान
मानसा शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा नौजवान अकाली नेता मलकीत सिंह भपला को जिला मानसा का सीनियर उप-प्रधान नियुक्त किया है।
जागरण संवाददाता, मानसा : शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा नौजवान अकाली नेता मलकीत सिंह भपला को जिला मानसा का सीनियर उप-प्रधान नियुक्त किया है। जानकारी देते पार्टी के जिला प्रधान प्रेम अरोड़ा व पूर्व संसदीय सचिव जगदीप सिंह नकई ने बताया मलकीत सिंह भपला द्वारा पार्टी प्रति दी गई सेवाएं देखते हुए अहम जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर मलकीत सिंह भपला ने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद करते कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी व तनदेही से निभाएंगे। इस अवसर पर यूथ प्रधान गुरप्रीत सिंह चहल, कोर कमेटी मैंबर अवतार सिंह राडा,यूथ नेता रघवीर सिंह मानसा, जगराज सिंह राजू, गुरविदर सिंह तलवंडी अकलिया, किटू बरनाला, दर्शन मंडेर,सोहना सिंह कलीपुर, गुरजिदर सिंह, गुरसेवक सिंह, गोल्डी गांधी के अलावा अन्य मौजूद थे।