विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसा में बड़ी न्यायिक कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर 2 जज सस्पेंड; जिला सेशन जज का तबादला

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:13 PM (IST)

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मानसा में दो जजों को निलंबित किया है, जबकि एक जिला सेशन जज का तबादला किया गया है।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर 2 जज सस्पेंड। फाइल फोटो

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर 2 जज सस्पेंड। फाइल फोटो

HighLights

  1. मानसा में दो जज निलंबित, एक जज का तबादला।

  2. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वकीलों की आपत्ति पर की कार्रवाई।

  3. चीफ जस्टिस के आदेश पर हुआ न्यायिक फेरबदल।

जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश पर जिले के दो जजों को सस्पेंड करने के अलावा एक जज का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वकीलों की ओर से अदालतों में होने वाले अदालती फैसलों पर आपत्ति पर दर्ज करके पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से कार्रवाई की मांग की गई थी।

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ओर से जारी आदेश में मानसा के जिला सेशन जज मनजिंदर सिंह का तबादला इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल बठिंडा कर दिया गया है। इसके अलावा सरदूलगढ़ के एडशिनल सिविल जज पंकज वर्मा और मानसा की एडशिनल जिला सेशन जज मनदीप कौर को सस्पेंड करने के अलावा उनका हेडक्वार्टर मानसा किया गया है।

चीफ जस्टिस ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि जिला बार वकीलों की ओर से अदालतों में होने वाले फैसलों पर अपनी आपति दर्ज कराने के बाद मानसा की अदालतों के दौरे पर पहुंचे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस वरिंदर अग्रवाल के सामने अदालत में होने वाले फैसले को लेकर अपना पक्ष रखा गया था। जिसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की ओर से उक्त कार्रवाई की गई है।

एडवोकेट गुरलाभ सिंह माहल और लखविंदर सिंह लखनपाल ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की ओर से की गई कार्रवाई पर संतुष्टि प्रकट करते कहा कि न्याय का मंदिर कही जाने वाली अदालतों में उनके फैसले से सुधार होगा।