बच्ची को मारने वाली मा को उम्रकैद
संस, मानसा : जिला अदालत ने मासूम बच्ची को जान से मारने के आरोप में बच्ची की माता को आजीवन कैद
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 05:56 PM (IST)
संस, मानसा : जिला अदालत ने मासूम बच्ची को जान से मारने के आरोप में बच्ची की माता को आजीवन कैद की सजा का फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में सरदूलगढ़ में एक विवाहित महिला ने अपनी दस माह की मासूम बच्ची दीपिका को गला दबाकर मार डाला था। इस संबंध में थाना सरदूलगढ़ की पुलिस ने मृतक बच्ची के दादा अमरनाथ के बयान पर बच्ची की मा आचल के खिलाफ मामला दर्ज कर केस की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया। यहा केस की सुनवाई करते हुए एडिशनल सेशन जज दलजीत सिंह की कोर्ट ने आचल को बच्ची की कातिल मानते हुए आजीवन कारवास की सजा का फैसला सुनाया। वहीं पड़ोसी सोनू को बरी कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें