मोफर ने बणावाली में नई अनाज मंडी का नींव पत्थर रखा
गांव बणावाली में नई अनाज मंडी का जिला परिषद मानसा के चेयरमैन बिक्रम सिंह मोफर ने नींव पत्थर रखा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 04:51 PM (IST)
जासं, मानसा : गांव बणावाली में नई अनाज मंडी का जिला परिषद मानसा के चेयरमैन बिक्रम सिंह मोफर ने नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उन्होंने किसानों, मजदूरों की मुश्किलों को भी सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अब दूर की मंडियों नहीं जाना पड़ेगा। तथा किसानों की मुश्किलों को देखते मुख्यमंत्री व पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह द्वारा यहां पर नई अनाज मंडी बनाने का फैसला किया गया। कैप्टन सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है जिसका लाभ आने वाले समय में किसानों को मिलेगा। इस अवसर पर नाजम सिंह बणावाली, दविदर सिंह बावा, बलवीर सिंह चहलावाली, सरपंच भोला सिंह हसनपुर, गुरसंगत सिंह, सरपंच राजू, गोगा सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें