कर्जा माफ करवाने के लिए किया प्रदर्शन
कर्ज में फंसी गरीब परिवारों की महिलाओं का कर्ज माफ करवाने के लिए प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:16 AM (IST)
जासं, मानसा : पंजाब खेत मजदूर सभा द्वारा कर्ज में फंसी गरीब परिवारों की महिलाओं का कर्ज माफ करवाने के लिए प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक हरदेव अर्शी, कृष्ण चौहान, सीता राम गोबिन्दपुरा और जगसीर कुसला ने संबोधित किया। उन्होंने मांग की है कि गरीब परिवारों का कर्जा माफ किया जाए।
इस मौके पर मनजीत कौर गामीवाला, मनजीत कौर दलेल सिंह वाला, एडवोकेट रेखा शर्मा, किरना रानी एमसी, कुलविन्दर कौर, गुरमीत कौर बुढलाडा, परमजीत कौर बाजेवाला, हरजिन्दर कौर पंच, चरनजीत कौर चहलांवाला, रत्न भोला, करनैल सिंह दातेवास,जगराज सिंह हीरके किसान सभा, निर्मल मानसा, राम सिंह, सुखदेव निर्माण यूनियन, चिमन लाल, फ्रूट एंड सब्जी विक्रेता यूनियन, सुखपाल सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें