फुटबॉल मुकाबले में सरकारी प्राइमरी स्कूल जोगा प्रथम
कलस्टर जोगा के प्राइमरी स्कूल खेल सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़के) जोगा में कलस्टर इंचार्ज गुरमेल कौर के नेतृत्व में संपन्न हुए।
संसू, जोगा : कलस्टर जोगा के प्राइमरी स्कूल खेल सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़के) जोगा में कलस्टर इंचार्ज गुरमेल कौर के नेतृत्व में संपन्न हुए। अध्यापक करमजीत सिंह ने बताया कि इन खेलों में जोगा कलस्टर के 14 स्कूलों ने भाग लिया। कबड्डी नेशनल स्टाइल में अल्पाइन वैली पब्लिक स्कूल अकलिया ने पहला और सरकारी प्राइमरी स्कूल अकलिया मेन ने दूसरा, कबड्डी सर्कल स्टाइल में सरकारी प्राइमरी स्कूल जोगा (लड़कियों) ने पहला और सरकारी प्राइमरी स्कूल माखा चहलां ने दूसरा, फुटबाल में सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़के) जोगा ने पहला और सरकारी प्राइमरी स्कूल रढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि एथलेटिक्स लड़के में 100 मीटर रेस में अल्पाइन वैली पब्लिक स्कूल अकलिया और (लड़कियों) में ईजीएस अकलिया ने पहला स्थान हासिल किया है। 200 मीटर दौड़ (लड़कियों) में सरकारी प्राइमरी स्कूल अलीशेर खुर्द ने पहला, ग्लोबल अकादमी अकलिया ने दूसरा और अल्पाइन वैली पब्लिक स्कूल अकलिया ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में ईजीएस अकलिया ने पहला, बाबा फरीद पब्लिक स्कूल भुल्लर कोठे ने दूसरा और सरकारी प्राइमरी स्कूल अकलिया मेन ने तीसरा, 600 मीटर दौड़ में सरकारी प्राइमरी स्कूल रढ़ ने पहला और सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़कियां) जोगा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। विजेता खिलाड़ियों का पार्षद दर्शन सिंह मूलोवालिया, मास्टर बलदेव सिंह, अमरीक सिंह और कलस्टर इंचार्ज गुरमेल कौर की तरफ से मेडल डाल कर सम्मान किया गया। इस मौके पर हरदेव सिंह, परमजीत सिंह, सिमरजीत सिंह, राम रत्न, बलजिन्दर सिंह, जसविन्दर चन्नी, दविन्दर कौर, मनप्रीत कौर, वीरपाल कौर, मनिन्दर सिंह, राज कुमार शर्मा, करमजीत कौर आदि मौजूद थे।