रिटायर्ड कर्मचारियों की मानी गई मांगों को पूरा करे सरकार : गुरबंत सिह
रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक गुरबंत सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें विभिन्न विभागों के 35 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
जासं, मानसा : रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक गुरबंत सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के 35 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने 66 माह का बकाया डीए की किश्तों देने, डीए की बकाया किश्तें तुरंत जारी करने और पंजाब के रिटायर्ड कर्मचारियों की मानी हुई मांगें तुरंत लागू करने की मांग सरकार से की। मीटिंग में विभिन्न एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया। मीटिग में कामरेड वासदेव गर्ग, गुरबंत सिंह, सिकंदर सिंह घरांगना व दविन्दर पाल सिंह ने संबोधित किया। यूनियन का नाम बदलकर संघर्षशील रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन पंजाब रखा गया व जिला मानसा की चयन की गई। जिसमें गुरबंत सिंह बिजली बोर्ड को प्रधान, पवन कुमार रायपुर को महासचिव, दविन्दर सिंह को खजांची, बोघ सिंह को मीतप्रधान, गुरदेव सिंह को सीनियर मीत प्रधान, वासदेव गर्ग को सरपरस्त, सुरिन्दर कौर खोखर को सलाहकार, सिकन्दर सिंह घरांगना को प्रेस सचिव, जगतार सिंह बप्पियाना को प्रचार सचिव,दर्शन सिंह गागोवाल को मीत सचिव, शेर सिंह कलेर को मीत सचिव चुना गया। यूनियन की ओर से सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को विनती की गई कि यदि किसी रिटायर्ड कर्मचारी की रिवाइज्ड पेंशन फिक्स हो रही हो तो यूनियन के ध्यान में लाया जाए। मीटिग में यह भी फैसला किया कि भविष्य में यूनियन की हर महीने की आठ तारीख को बाबा बुझा सिंह भवन में मीटिग हुआ करेगी।