धारा 144 लगा कर सरकार कर्ज मुक्ति आंदोलन नही दबा सकती : समाओं
कोरोना महामारी की आड़ में केंद्र सरकार निजी फाइनांस कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए धारा 144 को लगा रही है। सरकार इस धारा के जरिए महिला कर्ज मुक्ति आंदोलन को नही दबा सकती।
संसू, मानसा: कोरोना महामारी की आड़ में केंद्र सरकार निजी फाइनांस कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए धारा 144 को लगा रही है। सरकार इस धारा के जरिए महिला कर्ज मुक्ति आंदोलन को नही दबा सकती। यह बात मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के नेता कामरेड भगवंत समाओं ने किए। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी द्वारा निजी फाइनांस कंपनियों के कर्जा मक्ड़जाल में फंसी महिलाओं को बाहर निकालने के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हर वर्ग आर्थिक तंगी से गुजर रहा है लेकिन सरकार द्वारा निजी फाइनांस कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां बनाई जा रही है।
इस मौके ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन के नेता प्रदीप गुरु, मजदूर मुक्ति मोर्चा के कामरेड गुरसेवक सिंह मान,जसविदर सिंह,सुखवीर सिंह खारा,बलविदर घरागना के अलावा अन्य मौजूद थे।
क्या है मांगें
महिलाओं का कर्ज माफ किया जाए,बिजली के बिल माफ हो अगर उनकी मांगें पूरी नही हुई तो आने वाले समय में संघर्ष किया जाएगा।