पैसों के लेनदेने में भिड़ंत, चार घायल
रामसरा रोड पर दो गुटों में हुई झड़प में चार व्यक्ति जख्मी हो गए।
संवाद सूत्र, रामा मंडी: रामसरा रोड पर दो गुटों में हुई झड़प में चार व्यक्ति जख्मी हो गए, जिन्हें हेल्प लाइन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रिफाइनरी में ठेकेदारी करने वाले सुरेंद्र सिंह का उसके पास काम कर चुके लोगों के पैसों का लेनदेन चल रहा था। इसी रंजिश में करीब 12 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। कोल्ड में नशा पिलाकर बच्ची से दुष्कर्म जिले के एक गांव की 14 वर्षीय बच्ची को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में नामजद महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दुष्कर्म करने वाले दोनों युवक फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीती चार अप्रैल को जब वह काम से वापस घर पहुंचा तो उसकी 14 साल की बेटी बेसुध पड़ी थी। होश में आने पर उसने बताया कि सुमन, चरणजीत कौर, गग्गी सिंह व पम्मा सिंह उसे घूमने के बहाने मौड़ मंडी ले गए, जहां पर उक्त लोगों ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिक दी। उसे पीने के बाद वह बेसुध हो गई, जिसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के बयान पर सुमन व चरणजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गग्गी सिंह व पम्मा सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।