मांगें मनवाने के लिए किसान 15 को लगाएंगे धरना
भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की मीटिंग गुरुद्वारा सिंह सभा में जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई।
संसू, मानसा : भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की मीटिंग गुरुद्वारा सिंह सभा में जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानो की मागो व समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे प्रातीय उपाध्यक्ष प्ररुषोत्तम सिंह गिल, जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि पराली को आग लगाना किसानों की मजबूरी है, पराली को जमीन में जोतने में खर्च बढ़ जाता है, जिसे किसान सहन नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि पराली जलाने से सिर्फ 8 फीसदी हवा प्रदूषित होती है, जबकि उद्योगों से 54 फीसदी हवा प्रदूषित होती है। इसलिए वातावरण को दूषित करने का आरोप किसान पर लगाना सही नहीं ।
उन्होंने माग की कि किसानों को 300 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया जाए। जिला महासचिव लक्खा सिंह बरनाला व जिला प्रेस सचिव दर्शन सिंह जटाणा ने माग की कि पंजाब के किसानों को खसखस की खेती की छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 15 नवंबर को एसएसपी दफ्तर के समक्ष, खसखस बीजने व पराली जलाने संबंधी किसानों पर दर्ज पर्चो को रद करवाने के लिए धरना दिया जाएगा।
इस मौके बलवंत सिंह, लक्खा सिंह बरनाला, काका सिंह मानसा, गुरदेव सिंह झडा कला, जागदेव सिंह, जसकरण सिंह, प्रेम चंद, गुरमेल सिंह, दर्शन सिंह जटाणा, कुलजिंदर सिंह, गुरचरणा सिंह, राजिंदर सिंह, सूरज सिंह व जीत सिंह आदि मौजूद थे।