गुरलाल सिंह को प्रधान नियुक्त किया
ब्लाक नेता हरदेव सिंह बुर्ज राठी महिदर सिंह भैणीबाघा की अगुआई में रैली आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:02 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:02 PM (IST)
जासं, मानसा : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने गांव रामदित्तेवाला में रेल रोको आंदोलन के संबंध में ब्लाक नेता हरदेव सिंह बुर्ज राठी, महिदर सिंह भैणीबाघा की अगुआई में रैली आयोजित की गई। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों से धोखा कर रही है। जब तक कृषि सुधार कानून रद नहीं किया जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर गांव स्तरीय इकाई का गठित की गई। इसमें गुरलाल सिंह को प्रधान, संधूरा सिंह को उपप्रधान, जग्गा सिंह को खजांची व कमलजीत सिंह को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें