किसानों ने की केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर हलका विधायक को चेतावनी पत्र दिया गया।
जासं, मानसा : कृषि सहित तीन अध्यादेश रद कराने और काले कानूनों के खिलाफ देश के किसान संगठनों के आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर हलका विधायक को चेतावनी पत्र दिया गया। इस दौरान संगठनों ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से इस्तीफे की मांग की है।
कुल हिद किसान के निहाल सिंह मानसा, भाकियू डकौदा के महिदर सिंह भैनी बाघा, लोकतांत्रिक किसान सभा के सुखदेव सिंह अतला, पंजाब किसान यूनियन के भोला सिंह समाओं और क्रांतिकारी किसान यूनियन के भजन सिंह घूमन के अध्यक्षता मंडल में दाना मंडी में रैली के बाद मोटरसाइकिल मार्च निकाला।
संगठनों के नेताओं दलजीत सिंह मानशाहिया, महिदर सिंह भैनी बाघा, गोरा सिंह भैनी बाघा, छज्जू राम रिशी और केवल अकलिया ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी संकट की आड़ में केंद्र सरकार लोगों से धक्केशाही कर रही है।
इस मौके पर कृष्ण चौहान, रूप सिंह ढिल्लों, मेजर सिंह दुलोवाल, राज सिंह अकलिया, मक्खण सिंह भैनी बाघा, रणजीत सिंह तामकोट, करनैल सिंह मौजूद थे।