Move to Jagran APP

किसानों ने थाना का किया घेराव

किसान काला राम रल्ला से मारपीट करने वालों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार नहीं करने पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने शुक्रवार को थाना जोगा का घेराव किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 07:47 PM (IST)
किसानों ने थाना का किया घेराव
किसानों ने थाना का किया घेराव

संसू, जोगा : किसान काला राम रल्ला से मारपीट करने वालों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार नहीं करने पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने शुक्रवार को थाना जोगा का घेराव किया। थाने के गेट के आगे धरना दिया। जिला प्रधान महेन्दर सिंह दयालपुरा और जनरल सचिव महेन्दर सिंह भैणीबाघा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधन करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले किसान काला राम रल्ला की बल्ला सिंह रल्ला और साथियों ने बुरी तरह से मारपीट की थी, जिस संबंधी थाना जोगा में केस भी दर्ज है। नेताओं ने कहा कि जोगा पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में टाल मटोल कर रही है। किसान नेता राज सिंह अकलिया ने कहा कि पुलिस की ढीली कारगुजारी को यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। थाना प्रमुख ने यूनियन को विश्वास दिलाया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रमुख के भरोसे के बाद यूनियन ने धरना स्थगित करते हुए कहा कि यदि आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई न की गई तो बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता देवी राम भीखी, केवल माखा, मानसा ब्लॉक के प्रधान बलविन्दर शर्मा ख्याला, मक्खण सिंह भैणीबाघा, इकबाल सिंह मानसा, मनजीत सिंह उल्लक, हरदेव सिंह राठी, मेला सिंह, गुरमेल सिंह और अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.