Move to Jagran APP

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

संस, सरदूलगढ़ : हलका सरदूलगढ़ के गांव दसौधिया में कर्ज से परेशान एक किसान ने बुधवार को जहर निगलकर आत

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

संस, सरदूलगढ़ : हलका सरदूलगढ़ के गांव दसौधिया में कर्ज से परेशान एक किसान ने बुधवार को जहर निगलकर आत्म हत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि किसान पर 20 लाख रुपये का कर्ज था जिसमें से 4 लाख आढ़ती व 16 लाख रुपये बैंक का कर्ज था। किसान नरिन्दर सिंह के पास 6 एकड़ जमीन है, जिसमें से तीन एकड़ जमीन कर्ज लौटाने के लिए बेच दी थी।

loksabha election banner

किसान नरिन्दर ¨सह (45) पर पहले से ही कर्ज था। अब उसको बेटी के विवाह के लिए और पैसों की जरूरत थी। परिवारिक सदस्य मिट्ठू ¨सह के बताया कि उसका भाई नरिन्दर ¨सह कर्ज के कारण परेशान रहता था। उसने बताया कि नरिन्दर ¨सह ने घर पर ही कोई जहरीली चीज निगल कर खुदकशी कर ली है। किसान नेता मिट्ठू ¨सह दसौदिया ने कहा कि सरकार खुदकुशी कर चुके किसानों के परिजनों को आíथक मदद देकर कर्ज माफ करे। वीरवार को शव सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.