पराली जलाने के केस रद करने को लेकर किसानों ने घेरा एसडीएम दफ्तर
पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए केस को रद करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन कादियां ने झुनीर ब्लॉक प्रधान बाबू सिंह धिगड व सरदूलगढ़ ब्लॉक प्रधान बलवीर सिंह झंडूके की प्रधानगी में स्थानीय एसडीएम दफ्तर के आगे धरनालगा कर रोष जताया।
संस, सरदूलगढ़ : पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए केस को रद करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन कादियां ने झुनीर ब्लॉक प्रधान बाबू सिंह धिगड व सरदूलगढ़ ब्लॉक प्रधान बलवीर सिंह झंडूके की प्रधानगी में स्थानीय एसडीएम दफ्तर के आगे धरनालगा कर रोष जताया।
धरने को संबोधित करते जत्थेबंदी के प्रदेश प्रधान हरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरदेव सिंह कोट धरमू ने कहा कि सरकार किसानों को पराली के मुद्दे पर परेशान कर रही है। जिसके तहत पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें डरा-धमाका रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार अपने वादे से भाग चुकी है ओर किसानों को परेशान कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने मांग करते कहा कि पुलिस ने जिन किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए गए उन्हें रद किया जाए। साथ ही जिन किसानों को जुर्माना लगाया गया है वह माफ किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा न किया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह, जगसीर सिंह, जोगिदर सिंह, अमरीक सिंह, हरचंद सिंह व मनमोहन सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।