चुनाव आयोग की सख्ती, उतारे होर्डिग
संस, सरदूलगढ़ : देश की 17वीं लोक सभा के चुनाव की घोषणा होने के बाद लगे चुनाव आचार संहिता को देखते सब
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 06:17 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 06:17 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : देश की 17वीं लोक सभा के चुनाव की घोषणा होने के बाद लगे चुनाव आचार संहिता को देखते सब डिविजन सरदूलगढ़ का प्रशासन हरकत में नजर आया। जिसके चलते नगर पंचायत के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड की गाडी से शहर में लगे राजनीतिक पाíटयों के इश्तेहार बोर्ड को उतार दिया। इसके अलावा नगर पंचायत दफ्तर में लगी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीरों को भी उतार दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें