कोरोना को मात देकर आठ व्यक्ति लौटै घर
कोविड केयर सेंटर में आठ कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति इलाज के बाद रविवार को अपने-अपने घरों को लौट गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:11 AM (IST)
जासं, मानसा : सिविल सर्जन डॉ. लाल चंद ठुकराल ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में आठ कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति इलाज के बाद रविवार को अपने-अपने घरों को लौट गए। मानसा के कोविड केयर सेंटर से अपना इलाज करवाने के बाद अपने-अपने घरों के लिए रवाना होते सभी मरीजों में तीन पुरूष एक आठ साल का बच्चा व पांच महिलाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 127 कोरोना पॉजिटिव केस थे। इनमें से 90 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 37 एक्टिव केस हैं।
सिवल सर्जन ने बताया कि डॉ. रणजीत सिंह राय के नेतृत्व में जिला सैंपलिग टीम संदिग्धों के सैंपल एकत्रित कर रही है और अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की सैंपलिग की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें