धीरेन्द्र कामरा को मिला बेस्ट ग्राफिक डिजाइनर का अवार्ड
संसू, मानसा : पिंक सिटी जयपुर में आठवीं अलंकृता विमन कार रैली में कारों द्वारा जल को बचाने की थीम प
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 03:38 PM (IST)
संसू, मानसा : पिंक सिटी जयपुर में आठवीं अलंकृता विमन कार रैली में कारों द्वारा जल को बचाने की थीम पर कार रैली का आयोजन किया जिसमें पानी को बचाने की थीम पर ग्राफिक डिजाइन का कार्य धीरेन आर्ट धीरेन्द्र कामरा को दिया गया।
पिछली बार की तरह इस बार भी ये कार्य उन्होंने बखूबी निभाया। जिस पर उन्हें इस बार फिर से अवार्ड मिला है।
आठवीं अलंकृता वूमन कार रैली की अवार्ड सेरेमनी का समापन जयपुर में हुआ। धीरेन आर्ट के फाउंडर मानसा धीरेन्द्र कामरा पुत्र सुभाष कामरा को दूसरी बार आठवीं अलंकृता विमन कार रैली की अवार्ड सेरेमनी में सोसायटी की चेयरमैन रूपा मेहता एवं सचिव श्रुति मेहता ने बेस्ट ग्राफिक डिजाइनर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें