भ्रष्टाचार देश के विकास में रुकावट : सरबजीत
नेहरू युवा केंद्र मानसा की ओर सेभ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:12 PM (IST)
जासं, मानसा : नेहरू युवा केंद्र मानसा की ओर सेभ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। जिला यूथ कोआर्डिनेटर सरबजीत सिंह और सीनियर लेखाकार संदीप घंड ने युवाओं को भ्रष्टाचार विरोधी शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी किसी भी देश के विकास में बहुत बड़ी रुकावट होती है, इसलिए हमें इसके खात्मे के लिए निरंतर यत्न करने चाहिए। संदीप घंड ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र मानसा द्वारा इस हफ्ते के दौरान बच्चों और नौजवानों में इस बारे में जागरूक करने के लिए क्लबों और स्कूलों में लेख मुकाबले, भाषण मुकाबले, पेंटिग मुकाबले आदि करवाए जाएंगे।
इस मौके पर प्रगट सिंह अलीशेर, सुखविदर सिंह, संदीप सिंह, जसपाल सिंह, मनदीप कौर, शीतल कौर, खुशविदर सिंह, अर्शप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें