कैंप में 250 मरीज जांचे
संसू, बुढलाडा : शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा डॉ. अमृतपाल मेडिसिटी अस्पताल मानसा के सहयोग से मेडिकल चेक
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 04:28 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 04:28 PM (IST)
संसू, बुढलाडा : शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा डॉ. अमृतपाल मेडिसिटी अस्पताल मानसा के सहयोग से मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जिसमें अस्पताल के सर्जन डॉ. निशान सिंह, हड्डियों के माहिर डॉक्टर हरप्रीत सिंह सोढी, डॉ. मोहित गोयल द्वारा विशेष तौर पर पहुंच कर 250 के करीब मरीजों का चेकअप किया।
डाॉक्टर ने कहा कि हर व्यक्ति को सुबह की सैर करनी चाहिए और हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। संस्था प्रधान तरसेम गोयल ने कहा कि मरीजों की बढ़ती तादात को देखते सप्ताह में तीन दिन डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएंगी। इस अवसर पर संजीव सिगला, जतिंदर गोयल, विजय जैन, आंनद प्रकाश, परमिंदर मेहता, सुभाष शर्मा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें