पंजाब होमगार्ड का 57वां स्थापना दिवस मनाया
पंजाब होमगार्ड व सिविल डिफेंस का 57वां स्थापना दिवस कमाडेंट राय सिंह धालीवाल की अगुआई में मनाया गया।
जासं, मानसा : पंजाब होमगार्ड व सिविल डिफेंस का 57वां स्थापना दिवस कमाडेंट राय सिंह धालीवाल की अगुआई में मनाया गया। जिसमें एसएसपी मानसा डॉ. नरिदर भार्गव मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर धालीवाल ने कहा कि देश की आजादी से लेकर चीन व पाक के साथ युद्ध के दौरान होमगार्ड के जवानों ने शहीदी हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अंखडता के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ होमगार्ड के जवानों व अधिकारियों ने डटकर मुकाबला किया है। इस अवसर पर कमाडेंट जनरल कुलतारन सिंह घुमण द्वारा भेजा गया सदेंश पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान एसएसपी डॉ. भार्गव ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते होमगार्ड जवानों का हौंसला बढाया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों ने पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से की है। इस अवसर पर उन्होंने देश सेवा में होमगार्ड के जवानों द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा की।