खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में छह लोगों पर केस
खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना झुनीर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
संसू, सरदूलगढ़ : खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना झुनीर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
इस संबंध में थाना झुनीर के इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि मृतक हरदेव सिंह 63 वासी झुनीर का जगतार सिंह तारी वासी जवाहरके के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते जगतार सिंह तारी ने हरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहना लगा। इस परेशानी के कारण उसने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जगतार सिंह तारी, जगसीर सिंह, लाभ सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरविदर सिंह व बलविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है।