किसान विरोधी है बजट : मानूके
नेचर पार्क में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (कादियां) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में में हुई।
संवाद सहयोगी, मोगा : नेचर पार्क में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (कादियां) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में में हुई। इस दौरान मानूके तथा घल्लकलां ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट किसान विरोधी तथा विशेषकर पंजाब विरोधी है।
उन्होंने बताया कि कर्ज के कारण आत्महत्याएं कर चुके व कर्ज में फंसे किसानों के लिए इस बजट में कोई भी राहत नहीं दी गई। धान के नीचे से रकबा निकालकर दूसरी फसलें लाने के लिए फसल विभिन्नता के लिए बजट में कोई भी मद नहीं है। इस मौके साहिब सिंह बोघेवाला, मलूक सिंह मस्तेवाला, बलवंत सिंह, सुखमंदर सिंह, तरसेम सिंह फतेहगढ़ कोरोटाना, नछतर सिंह लोहारा, मेजर सिंह कड़ाहेवाला, मेजर सिंह पटवारी गहलीवाला, कुलदीप सिंह तखानवध, कुलवंत सिंह, सर्बजीत सिंह जोगेवाला, कुलवंत सिंह, वकील सिंह, मुकंद सिंह मानूके, नेक सिंह डगरू, जसवीर सिंह, दरबार सिंह सैदोके, रछपाल सिंह पटवारी कपूरे समेत अन्य जिला पदाधिकारी पर ब्लाकों के पदाधिकारी व वर्कर हाजिर थे।