बसपा 15 को मनाएगी कांशी राम का जन्म दिवस : पुमार
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशी राम का जन्म दिवस 15 मार्च को गांव खुयासपुर जिला रोपड में मनाया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 12:32 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 12:32 AM (IST)
जासं, मानसा : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशी राम का जन्म दिवस 15 मार्च को गांव खुयासपुर जिला रोपड में मनाया जाएगा। यह जानकारी बसपा के लोक सभा हलका बठिडा के इंचार्ज आतमा सिंह पुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इस रैली का आयोजन काशी राम मेले के रुप में किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रधान गुरदीप सिंह माखा, दर्शन सिंह राठी, कर्म सिंह गिल, मिट्ठू सिंह भुपाल, सरवर कुरैशी, सुखदेव सिंह, अंग्रेेज सिंह जटाणा,सुखदेव सिंह भीखी के अलावा अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें