बहन की शादी में भाई को पीटा
निहालसिंहवाला में बहन की शादी में युवक को मारपीट कर कुछ लोगों ने घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 10:38 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 10:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : निहालसिंहवाला में बहन की शादी में युवक को मारपीट कर कुछ लोगों ने घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती दोसांझ रोड़ निवासी अमनजोत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बहन गुरजोत कौर की शादी में निहालसिंह वाला के पैलेस में गया था। वहां उसके पिता सतवंत सिंह, उसकी बुआ व ताऊ ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी माता की दो महीने पहले मौत हो गई थी तथा उसका पिता उसकी माता से मारपीट करता था। जिसके कारण उसकी अपने पिता के साथ अनबन रहती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें