हर हर महादेव सेवा मंडल ने वितरित किए कंबल
श्री हर हर महादेव सेवा मंडल ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास लोगों को कंबल बांटे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 04:38 PM (IST)
संस, मानसा : श्री हर हर महादेव सेवा मंडल ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों पर गरीबों को गर्म कंबल वितरित किए। इस अवसर पर मंडल प्रधान मनीष बब्बी दानेवालिया व अरुण बिट्टू भंमा ने कहा कि उनकी संस्था समाज की सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी के तहत कंबल वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी संस्था समाज सेवा के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। इस अवसर पर विवेक कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, ज्ञान चंद, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, चाहत, बंटी के अलावा अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें