भाजपा ने धर्मसोत के इस्तीफे की मांग की
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जासं, मानसा : पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फंड के 63.91 करोड़ रुपये के घोटाले के विरुद्ध भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मसोत को बर्खास्त करने व इस घोटाले की सीबीआइ जांच करवाने की मांग की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मक्खन लाल व उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके मीडिया इंचार्ज हरदेव ने कहा कि दलितों के हकों के लिए लड़ने के खोखले दावे करने वाली कांग्रेस सरकार के मंत्री ही फंड डकार रहे हैं। अजैब सिंह होडला ने कहा कि अगर कैप्टन ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए भेजी गई छात्रवृति के किए गए घोटाले को लेकर साधू सिंह धर्मसोत को उनके पद से निलंबित कर कानूनी करवाई नहीं की तो संघर्ष किया जाए। इस मौके पर मानसा मंडल के प्रधान रोहित बंसल मौजूद थे।