विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क हादसे में घायल BJP नेता विनोद काली का निधन, लुधियाना DMC में ली आखिरी सांस; इसी महीने की थी बेटी की शादी

Published: Sun, 27 Sep 2026 05:51 PM (IST)

मानसा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली का कसबा झुनीर से नशा मुक्त रैली से लौटते समय हुए सड़क ...और पढ़ें

सड़क हादसे में घायल BJP नेता विनोद काली का निधन। फाइल फोटो

सड़क हादसे में घायल BJP नेता विनोद काली का निधन। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद काली का सड़क हादसे में निधन।

  2. नशा मुक्त रैली से लौटते समय हुआ था यह हादसा।

  3. हादसे में एक और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई।

संवाद सहयोगी, मानसा। बुधवार को जिले के कसबा झुनीर से भाजपा की नशा मुक्त रैली से एक गाड़ी में वापस लौटते समय गांव कोटधरमू में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली का रविवार को डीएमसी लुधियाना में इलाज के दौरान निधन हो गया।

बता दें कि बुधवार की दोपहर के समय हुए हादसे के दौरान गाड़ी में भाजपा से संबधित लोग सवार थे। जिनमें से गांव रामदित्तेवाला वासी अर्शदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी और हादसे में जख्मी हुए पांच लोगों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद काली को सिविल अस्पताल से डीएमसी रेफर किया गया था।

इसके अलावा सुनील कुमार, भीम सेन, मोहित कुमार और गांव रामदित्तेवाला वासी नवदीप सिंह को उपचार के लिए बठिंडा एम्स रेफर किया गया था। विनोद काली का सोमवार को स्थानीय रामबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसी महीने की थी बेटी की शादी

बता दें कि विनोद काली पिछले 13 सितंबर को अपनी बेटी की शादी की थी। परिवार में वे अपनी पत्नी, बेटे, बड़े भाई, बहन के अलावा माता पिता को छोड़ गए हैं। 54 साल के विनोद काली लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे।

विनोद काली पार्टी की सेवा करते मंडल अध्यक्ष, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन, जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते पार्टी को निस्वार्थ और ईमानदारी से अपनी सेवाएं देते रहे हैं।