दसवीं के हिसाब पेपर का 22वां प्रश्न गुम, विद्यार्थी हुए परेशान
विनोद जैन, सरदूलगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की इन दिनों चल रहे दसवीं के पेपरों में बड़ी गलती सा
विनोद जैन, सरदूलगढ़ :
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की इन दिनों चल रहे दसवीं के पेपरों में बड़ी गलती सामने आई है। जिसमें दसवीं के हिसाब पेपर का 22वां प्रश्न ही नहीं डाला गया है। जिसके कारण विद्यार्थियों को भारी परेशानियां आई।
जानकारी अनुसार आज जैसे ही हिसाब के अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी अपना प्रश्न पत्र हल करते समय चार अंकों के प्रश्न नंबर 21 से आगे बढ़े तो वहां पर 22वां प्रश्न ही नहीं था। जबकि बाकी प्रश्न थे। यह सब देख कर विद्यार्थी काफी परेशान हुए और इस मुद्दे की चर्चा पर विद्यार्थियों का काफी समय भी नष्ट हो गया।
निगरानी सदस्यों ने बताया कि इस विषय को लेकर अंग्रे•ाी माध्यम वाले विद्यार्थी काफी परेशान रहे। उन्होंने ने बताया उनकी मजबूरी थी कि वह पंजाबी माध्यम वाले प्रश्न का अनुवाद भी नहीं थे करवा सकते। इस लिए अंग्रेजी माध्यम वाले विद्यार्थी यह प्रश्न हल करने वंचित रहे।
गणित विषय के अध्यापक जसविन्दर सिंह, प्यारा सिंह, हरविंदर कौर ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की इस गलती ने विद्यार्थियों का सीधे चार अंकों का नुकसान हुआ है।