बलजीत सिंह बरेह बने दूधवाला यूनियन बुढलाडा के अध्यक्ष
बुढलाडा दूधवाला यूनियन की चुनाव बैठक बुढलाडा में आयोजित की गई।
जासं, मानसा : बुढलाडा दूधवाला यूनियन की चुनाव बैठक बुढलाडा में आयोजित की गई। इसमें दूध का कारोबार करने वाले साथियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सर्वसम्मति बलजीत सिंह बरेह को दूसरी बार बुढलाडा यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए खेतीबाड़ी कानूनों से दूध का कारोबार बर्बाद हो जाएगा इस लिए सरकार इस कानून को वापिस लें। इस अवसर पर कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया।
इस मौके पर जिला प्रधान बलविदर सिंह की मौजूदगी में यूनियन का लेखाजोखा पेश किया गया। इस मौके पर करवाए चुनाव में जसपाल सिंह दरियापुर को सचिव, राजकुमार बुढलाडा को सहायक सचिव,तजिदर सिंह को खजांची, राम कुमार को सहायक खजांची, हरविदर सिंह बोडावाल, कुलवीर सिंह रल्ली, जीत सिंह सैदेवाला, आदर सिंह कलीपुर, हंस राज गुरने, कुलदीप शर्मा, मलकीत सिंह, गुरविदर सिंह बच्छोआणा, तारी मान, नत्थू सिंह को कार्यकारी सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया ।