लड़कियों को शक्ति एप के बारे बताया
संसू भीखी लड़कियों को आत्म रक्षा व शक्ति एप के बारे में जानकारी देने के लिए सांझ केंद्र
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 06:01 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:01 PM (IST)
संसू, भीखी : लड़कियों को आत्म रक्षा व शक्ति एप के बारे में जानकारी देने के लिए सांझ केंद्र भीखी द्वारा मधेवाला कांप्लेकस में जागरुकता सेमिनार लगाया गया। इस अवसर पर सांझ केंद्र के इंचार्ज सहायक थानेदार सम्राट वीर ने लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए आत्म निर्भर रहने के लिए प्रेरित किया ओर जरुरत पड़ने पर शक्ति एप का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। इसके अलावा अपने आसपास सफाई रखने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके एमडी ओम प्रकाश जिदल, नवजोत जिदल के अलावा हैड कांस्टेबल मनजिदर सिंह, गगनदीप सिंह व अन्य मौजूद थे ।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें