महिला से विवाह करने का दिया झांसा, मामला दर्ज
पुलिस ने महिला से विवाह करने के का झांसा देने के आरोप में आरोपित पर केस दर्ज किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 12:30 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 12:30 AM (IST)
जासं, मानसा : पुलिस ने महिला से विवाह करने के का झांसा देने के आरोप में आरोपित पर केस दर्ज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि शहरवासी अनूप सिंह ने उससे विवाह का झांसा देकर उससे लगातार उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान वह उससे गर्भवती भी हो गई, जिस पर उस व्यक्ति ने उसे धोखे में रखकर गर्भ निरोधी दवा देकर उसका गर्भपात करवा दिया गया। मामले के बारे में मानसा पुलिस के एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें