आप के हलका इंचार्ज ने वर्करों की समस्याएं जानी
आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सुखविंदर सिंह भोला मान ने वर्करों की मुश्किल को जानने के लिए गाव संघा व दूलोवाल में बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 04:26 PM (IST)
संसू, सरदूलगढ़ : आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सुखविंदर सिंह भोला मान ने वर्करों की मुश्किल को जानने के लिए गाव संघा व दूलोवाल में बैठक की। बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाई गई है जो पंजाब वासियों के लिए शुभ संकेत है। दिल्ली वासियों ने पार्टी द्वारा किए गए लोक भलाई कामों को देखते हुए आम आदमी पार्टी को तीसरी बार सता दिलवाई है। कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी पंजाब में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी ओर प्रदेश वासियों को सेहत, शिक्षा के अलावा अन्य सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर कुलबीर सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें